अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कीर्तिमानों का अंबार लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से बड़ा नाम कोई नहीं है. देखिए उनका क्रिकेट सफरनामा.
24 फरवरी 2010 को ग्‍वालियर में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक अपने नाम कर लिया.
सचिन तेंदुलकर 15 नवंबर, 2009 को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर के 20 वर्ष पूरे कर चुके हैं. सचिन ने 15 वर्ष की उम्र में अपना पहला वनडे खेला था.
हैदराबाद में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुए पांचवे वनडे मैच में सचिन ने शानदार खेल का परिचय दिया और वनडे में 17 हजार रन बनाने का रिकार्ड बनाया.
क्रिकेट के मैदान के शहंशाह, हिन्दुस्तान के करोड़ों दिलों के बादशाह, 100 शतक जड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस 24 अप्रैल को 39 साल के हो गए हैं.
ये सचिन तेंदुलकर का जादू ही है कि वो पिछले 23 सालों से क्रिकेट की दुनिया पर राज कर रहे हैं. क्रिकेट के मैदान में हमें सचिन से अभी और कई कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीदें हैं. सचिन बेमिसाल हैं, उनके जैसा कोई बल्लेबाज नहीं है. सचिन को उनके 39वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामना. — फणि भूषण कुमार सिन्हा, बिहार
हमसे जुड़ें